Top Ad unit 728 × 90

Latest

recent


संग का रंग

मित्रो 

मेने एक लेख पढा जो मुझे बहुत सही और अच्छा लगा जो में आपसे सैर करता हु 


-मनुष्य अकेला नहीं रह सकता । कहते हैं, अकेला या तो देवता रहता है, या असुर रहता है ।

-हम जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी मनुष्य के सम्पर्क में रहते हैं। हम  जिन व्यक्तियों के सम्पर्क में रहते है, उन का प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है ।  उसी अनुसार हमारा उत्थान और पतन होता है । सधारण भाषा  में इसे अच्छे लोग व बुरे लोगो की  संगति कहते हैं  ।

-जैसे लोगो के साथ समय बिताते  हैं, वैसे ही बन जाते हैं  । अच्छी  संगति अच्छा  भविष्य,  बुरी संगति बुरा भविष्य बनाती है । सब से ज्यादा मित्र  प्रभावित करते है ।

-बुरे लोगो का साथ मीठा  ज़हर है । जो शुरु में बहुत अच्छा लगता है परंतु परिणाम बहुत बुरा होता है ।

-जिन्हे संगति बिगाड़ती है, वह कभी सुधरते नहीं । वह जब भी  एक दूसरे के संपर्क  में आयेगें  वह वही एक्शन करेगें ,जो उन्होने भूतकाल में कमजोर क्षणों  में  किये थे ।

-संगति तभी प्रभाव डालती है, जब उस अनुसार बदलना  चाहते  हैं  ।

-बुरी संगति व्यक्ति को नकारा  बना देती है। इस लिये संगति सोच  कर करे ।

-भावुक व्यक्ति को पता नहीं चलता कि वह बुरी संगति में है, या अच्छी संगति में  हैं  ।

-घर में एक व्यक्ति की बुरी संगति पूरे परिवार को परेशान कर देती है ।

-बुरी संगति थोड़े  समय लिये हमे फायदा देती है, परंतु अंत में हमे बर्बाद कर देती है। राजा को रंक बना देती हैं।

-संगति तय करती है, कि  आप की  जीवन बेहतर होगी या बदनाम । जिस व्यक्ति को पता नहीं,  गलत क्या है, सही क्या है, वह बुरी संगति में फंस  जाता है ।

-अगर जिंदगी में कभी अच्छे  व्यक्ति का साथ नहीं मिलता तो अकेले आगे बढ़ो, किंतु किसी बुरे व्यक्ति का साथ मत लो ।

-मुश्किलें  आप को मजबूर करेगी परंतु आप को बुरी संगति में नहीं जाना ।

-मूर्ख समझदार तथा विद्वान लोगो के साथ रह कर विद्वान बन जाता है । बुद्धिमान मूर्खों के साथ रह कर मूर्ख बन जाता है ।

-अच्छे  विचार  और अच्छी  संगति व्यक्ति में हिम्मत और सकारात्मकता का भाव लाती है ।

-समाज के निर्णय में, मनुष्य के निर्माण में अच्छी संगति का योगदान होता है ।

-अच्छी संगति बुद्धि  को प्रखर बनाती है । अच्छी संगति वाणी में मिठास लाती है ।

-अच्छी संगति व्यक्ति को निर्भय बनाती है । अच्छी संगति व्यक्ति को प्रेरणा देती है।
 
-अच्छी संगति व्यक्ति के जीवन की  दिशा बदल देती है। 

आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो सैर जरूर करे

Reviewed by Mr. Mahesh on September 02, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Spiritual Life © 2019 - 2020
Powered By Google, Designed by Mr. Vimal Vanani

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.